राष्ट्रीय

सहारनपुर की जनता से मायावती ने किए ये बड़े वादे, कांग्रेस-सपा और भाजपा पर जमकर बोला हमला

सहारनपुर की जनता से मायावती ने किए ये बड़े वादे, कांग्रेस-सपा और भाजपा पर जमकर बोला हमला
x

सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के टपरी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों और आदिवासियों का उत्थान नहीं हुआ। कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही है। बाबा भीमराव अंबेडकर को भी भारत रत्न नहीं दिया था। उन्होंने अखिलेश पर प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश ने मुसलमानों का सत्ता के लिए इस्तेमाल किया है। सत्ता में आने के बाद मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा ने मुस्लिमों को टिकट नहीं दिए। इमरान मसूद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सहारनपुर के भी एक बड़े मुस्लिम नेता सपा में गए लेकिन, उन्हें भी लखनऊ से खाली हाथ लौटना पड़ा। आज वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सपा मुखिया को समझना चाहिए कि मुसलमान उनकी जेब में नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के शासन में दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। प्रबुद्ध नागरिकों का भी उत्पीड़न हो रहा है। मायावती ने कहा कि बसपा के सत्ता में आने पर पूर्व में बंद हुई कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। जिन महापुरुषों के नाम से शहर और अन्य स्थान सपा व भाजपा सरकार ने बदल दिए थे उन्हें फिर से उन्हीं नाम से जाना जाएगा।



Next Story