उत्तर प्रदेश

कैराना में फिर पलायन ,दबंगों से परेशान होकर यह मकान बिकाऊ है का बैनर मकान पर किया चस्पा

Shiv Kumar Mishra
13 April 2022 9:48 PM IST
कैराना में फिर पलायन ,दबंगों से परेशान होकर यह मकान बिकाऊ है का बैनर मकान पर किया चस्पा
x

अमर राठी

जनपद शामली के कस्बा कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में 3 दिन पहले घर में घुसकर मारपीट करने और जंजीरों से पीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया।

आर्य पुरी देहात में समर्सिबल का पानी मकान की दीवार में भरने के विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। वही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राजेश कंबोज और उसके भाई लोकेश कंबोज को जंजीरों से पीटा था। दोनों घायल हो गए थे। वही झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष को भी मामूली चोटें आई थी।


मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया था। वहीं बुधवार को आर्य पुरी देहात निवासी राजेश कांबोज ने अपने मकान पर एक पोस्टर चस्पा किया जिस पर लिखा था कि यह मकान बिकाऊ है हमारा परिवार दबंगों से परेशान होकर मकान बेचने पर मजबूर है।

मामले में राजेश कंबोज ने बताया कि उनके साथ 1 महीने में कई बार मारपीट की जाती है और पुलिस ने भी क्रॉस केस कर दिया जिस कारण वह मकान बेचकर यहां से चले जाएंगे। मामले में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एस एस आई राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने पर दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। मामले में दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह पुलिस को बताए उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story