
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जैकलीन फर्नांडीज मुड़...
जैकलीन फर्नांडीज मुड़ मुड़ के गाने में आयेंगी नजर, साथ होगा ये एक्टर

'देसी म्यूजिक फैक्ट्री' के फाउंडर और सीईओ अंशुल गर्ग एक कदम आगे बढ़ते हुए '365 डेज़' के स्टार मिकेले मोरोने और जैकलीन फर्नांडीज द्वारा अभिनीत 'मुड़ मुड़ के' गाने की घोषणा करते हुए पोस्टर को लॉन्च किया. इस संगीत बैनर के सुपरहिट गानों की मशीन कहे जाने वाले टोनी कक्कड़ और संगीत की रानी नेहा कक्कड़ द्वारा गाए गए. इस जोशीले गीत के साथ भारतीय मनोरंजन जगत में इटालियन अभिनेता को लॉन्च किया गया है. आगामी गाने के जारिए से मोरोने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख रहे है. म्यूजिक लेबल का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है.
मिकेले- जैकलीन की शानदार केमिस्ट्री
मिकेले और जैकलीन दोनों ने गाने की शूटिंग से पहले एक फोटोशूट में अपनी शानदार केमिस्ट्री दिखाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो साझा करके इंटरनेट पर आग लगा दी थी. इनकी तसवीर वायरल होने के बाद ही इस घोषणा का इंतज़ार इनके चाहने वाले और श्रोता कर रहे थे | 'मुड़ मुड़ के' गाने का संगीत टोनी कक्कड़ ने दिया है और इसके विडिओ का निर्देशन मिहिर गुलाटी ने किया है | गाने की कोरियोग्राफी शक्ति मोहन ने की है. इस गाने का टीजर ८ फरवरी, 2022 को रिलीज किया जाएगा.
हमारे पास सुपरहिट गानों की मशीन
'देसी म्यूजिक फैक्ट्री' के फाउंडर और सीईओ अंशुल गर्ग का कहना है, मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैं 'मुड़ मुड़ के' गाने के साथ भारतीय संगीत सीन में '365 डेज़' स्टार मिकेले मोरोने का स्वागत कर रहा हूं. देसी म्यूजिक फैक्ट्री में हम सभी के लिए यह घोषणा बहुत ही स्पेशल है. 2022 में उन मक़ाम में आगे बढ़े जिसके बारे में बहुत समय से सोच रहे थे. हमारे पास सुपरहिट गानों की मशीन टोनी कक्कड़ और संगीत की रानी नेहा कक्कड़ है, जो संगीत के दुनिया की जादूगरनी है और हमारे पास इस गाने की सबसे हॉट जोड़ी में से एक है. हम इस गीत को श्रोताओं के लिए लाने के लिए बहुत उत्साहित है.
दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज
इस गाने के बारे में टोनी कक्कड़ का कहना है कि मिकेले मोरोने और जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करना सम्मान की बात है. यह ताजा जोड़ी स्वतंत्र संगीत में आग लगाने के लिए काफी है. 'मुड़ मुड़ के' एक ऐसा गीत है जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा और इसके अलावा इस गाने में दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज है.
देश की संगीत पहचान बदल रही
जैकलीन फर्नांडीज कहती हैं, मुड़ मुड़ के के साथ भारत में मिकेले मोरोने का स्वागत करना अद्भुत है. जबकि देश की संगीत पहचान बदल रही है और दुनिया छोटी होती जा रही है, मिकेले का हमारे साथ जुड़ना उचित है. इस अनूठे सहयोग के साथ संगीत जगत में चीजों को उभारने के लिए देसी म्यूजिक फैक्ट्री को बधाई.
देसी म्यूजिक फैक्ट्री के सभी लोगों को धन्यवाद
मिकेले मोरोनो कहते हैं, मैं इस तरह के हार्दिक स्वागत के लिए आभारी हूं. मुझे पता है कि भारत के संगीत की व्यापक पहुंच है और यह देश की विरासत को परिभाषित करता है. दुनिया भर के श्रोताओं का मनोरंजन करने वाले संगीत उद्योग का हिस्सा बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है. मैं मुड़ मुड़ के के निर्माताओं और देसी म्यूजिक फैक्ट्री के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं.




