Top Stories

कक्षा नौ के छात्र को बेइंतहा मुहब्बत करती थी चार बच्चों की मां और फिर एक दिन ऐसा हुआ की

सुजीत गुप्ता
1 April 2022 10:43 AM GMT
कक्षा नौ के छात्र को बेइंतहा मुहब्बत करती थी चार बच्चों की मां और फिर एक दिन ऐसा हुआ की
x

देवर-भाभी का रिश्ता हंसी मजाक का होता है लेकिन ये हंसी-मजाक एक दिन पता नही कैसे प्यार मे बदल जाता है इसकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे थे। एक छत के नीचे रहकर भाभी का देवर से ज्यादा लगाव हो गया था। लेकिन एक दिन प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। वजह परिवार वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों आपस में देवर-भाभी थे। भाभी देवर से उम्र में काफी बड़ी बताई जा रही है। बताते हैं कि महिला के चार बच्चे भी हैं।

शक होने पर जब परिवार वालों ने तहकीकात की तो इसका खुलासा हो गया। परिवार वालों ने दोनों के इस रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जताई। देवर कक्षा नौ का छात्र था। देवर-भाभी दोनों आपस में बेइंतहा प्यार करने लगे थे। घर वालों को जब दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हुआ तो दोनों ने जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। महिला ने बच्चों की फिक्र किए बगैर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर जब इसकी जानकारी देवर को हुई तो उसने भी घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली।

मामला गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह दोनों की लाश फंदे से लटकती पाई गई। पुलिस ने बताया कि दोनों का घर सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। देवर-भाभी पर रिश्ता होने के कारण दोनों में हंसी मजाक भी चलता रहता था। यही हंसी-मजाक प्रेम संबंध में बदल गया था। बताया जाता है कि बुधवार रात दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी घरवालों को हो गई थी। इसी के बाद गुरुवार भोर में पहले भाभी ने घर में फांसी लगा ली।

इसकी सूचना मिलते ही देवर भी घर छोड़कर चला गया। सुबह जब लोग शौच के लिए गांव के बाहर गए तो एक आम के पेड़ से देवर की भी लाश लटकती पाई गई। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, एसओ कौड़िया प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी दुबहा बृजेन्द्र गौड़ मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story