Top Stories

Mumbai Breaking News: पत्नी को खोजता सास के पास पहुंचा दामाद, और प्राइवेट पार्ट में घुसेड दिया बांस

Shiv Kumar Mishra
13 Sep 2021 8:21 AM GMT
Mumbai Breaking News: पत्नी को खोजता सास के पास पहुंचा दामाद, और प्राइवेट पार्ट में घुसेड दिया बांस
x
दामाद ने सास के प्राइवेट पार्ट में बांस डालने के बाद से बाहर निकाला।

मायानगरी मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के विलेपार्ले पुलिस स्टेशन का है। जहां आदमी ने अपनी सास के सिर पर टाइल्स और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया।

सास की हुई मौत

दामाद ने सास के प्राइवेट पार्ट में बांस डालने के बाद से बाहर निकाला। बांस के साथ महिला का अंदरूनी हिस्सा भी बाहर आ गया। इस हमले में सास की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में अदालत ने आरोपी को 14 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पत्नी को ढूंढ रहा था दामाद

आरोपी की महिला के बेटी के साथ शादी हुई थी। इस कपल को बच्चे भी थे। लेकिन आरोपी एक चेन स्नैचिंग के मामले में तीन साल जेल में बंद था। वह हाल में यरवडा जेल से छूटा था। अपनी पत्नी से मिलने के लिए वह विले पारले पूर्व में सास के घर गया था। जहां उसे पता चला कि पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है और उन्हें एक बच्चा भी है।

इसके बाद आरोपी पत्नी पर दूसरे पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। दूसरे दिन फिर आरोपी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा। लेकिन पत्नी बच्चों के साथ घर से चली गई थी। जिसके बाद आरोपी ने सास को धमकाकर पत्नी के बारे में पूछा। जब सास ने कुछ भी नहीं बताया तो उसने सास पर जानलेवा हमला कर दिया।

साकीनाका में हैवानियत

कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया थआ। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप करने के बाद उसे बुरी तरह से मारा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी।

Next Story