Top Stories

कातिल प्रेमिका ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

सुजीत गुप्ता
19 May 2022 6:16 AM GMT
कातिल प्रेमिका ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
x

जिस प्रेमी के खातिर पत्नी ने पति की हत्या अब उसी प्रेमी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है बतादें कि वर्ष 2015 में युवक के प्रेम में ही अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था। प्रेमी संग मिलकर हत्या करने के मामले में दोनों जेल भी गए थे और तीन साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए।

अब महिला ने प्रेमी पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोरखपुर जिले के खोरबार थाने में बुधवार को अजीब मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला का पड़ोसी से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्तों की जानकारी पति को हो गई तो वह रोक-टोक करने लगा था। प्रेम में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और फिर दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में जेल भेजा था।

दोनों साथ जेल गए और फिर जमानत पर रिहा हो गए। जेल से बाहर आने के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। अब रिश्तों में तल्खी आ गई। महिला अचानक खोराबार थाने पहुंची और आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोप के आधार पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story