Top Stories

मुर्गा न मिला तो निहंग ने पीट दिया मजदूर को

Shiv Kumar Mishra
21 Oct 2021 10:30 PM IST
मुर्गा न मिला तो निहंग ने पीट दिया मजदूर को
x

N K Singh

हरियाणा के सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर निहंग का एक और नया विवाद सामने आया है। किसान आंदोलन में शामिल निहंग नवीन संधू ने कुंडली बॉर्डर के पास मुर्गा सप्लाई करने वाले मजदूर से मारपीट की है। निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा था, जब मजदूर ने मुर्गा देने से इनकार कर दिया तो निहंग ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी टांग तोड़ दी।मजदूर मनोज पासवान को सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज पासवान कुंडली बॉर्डर पर चिकन शॉप चलाने वाले सत्यवान के पास काम करता है। सत्यवान ने बताया कि उनका कुंडली और आसपास के गांवों में मुर्गे सप्लाई का बिजनेस है। मनोज ही 15-16 साल से गांवों में मुर्गों की सप्लाई करता है। गुरुवार को भी वह रूटीन की तरह दुकान से मुर्गें लेकर अपने रिक्शा पर निकला तो रास्ते में निहंग ने उसे रोक लिया और पीट दिया।

सत्यवान के मुताबिक, मनोज के साथ रिक्शा पर एक और लड़का था। निहंग ने उसे भी पीटा मगर वह किसी तरह भागकर उनके पास पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद किसानों की मदद से निहंग नवीन को पकड़ा। सत्यवान ने दावा किया कि नवीन संधू ने मुर्गा छीनने की कोशिश भी की।

सत्यवान ने बताया कि इस घटना के बाद कुंडली थाने की पुलिस उनके यहां आई थी। उन्हें शिकायत दे दी है। वह चाहते हैं कि गरीब मनोज पासवान के साथ मारपीट करने वाले निहंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। टांग टूट जाने की वजह से मनोज के परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

सिंघु पर हत्या के बाद चर्चा में बाबा अमन सिंह का दल सिंघु बॉर्डर पर 15 अक्टूबर की सुबह हुई तरनतारन जिले के चीमा गांव के लखबीर सिंह की हत्या के बाद बाबा अमन सिंह और उनका निहंग दल चर्चा में है। लखबीर सिंह की हत्या से जुड़े केस में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले चारों निहंग, नारायण सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह बाबा अमन सिंह के ही दल के हैं। यह चारों पुलिस और सोनीपत कोर्ट में जज के सामने लखबीर को मारने का जुर्म कबूल कर चुके हैं। चारों का दावा है कि लखबीर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की और इसीलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

Next Story