Top Stories

Mahie Gill Joins BJP: अब राजनीति में हाथ आजमाएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल, बीजेपी में हुईं शामिल

Special Coverage Desk Editor
7 Feb 2022 5:42 PM IST
Mahie Gill Joins BJP: अब राजनीति में हाथ आजमाएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल, बीजेपी में हुईं शामिल
x
पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले राज्य में चुनावी हलचलें तेज़ हो गई हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद सोमवार को बीजेपी में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है।

Mahie Gill Joins BJP: पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले राज्य में चुनावी हलचलें तेज़ हो गई हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद सोमवार को बीजेपी में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है। इनमें बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों से जुड़े एक्टर्स शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल सोमवार को बीजेपी में शामिल हुई हैं। इसी के साथ पंजाबी अभिनेता-गायक हॉबी धालीवाल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, दोनों की फ़िल्मी दुनिया में जानेमाने चहरे हैं। एएनआई के अनुसार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री-पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में माहि गिल और हॉबी धालीवाल भाजपा में शामिल हुए।

इस बीच कांग्रेस की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी को विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने सत्ताधारी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसा है। इसने अपने ट्विटर हैंडल पर हैशटैग 'कर्टन फॉर सिद्धू' का इस्तेमाल करते हुए एक तस्वीर साझा की जिसमें राहुल गांधी, सिद्धू, चन्नी और सुनील जाखड़ ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हवा में उठाया। हालांकि, शॉल की वजह से सिद्धू का चेहरा गलती से कुछ सेकेंड के लिए ढक गया। पीएलसी ने रविवार को ट्वीट किया, "एक तस्वीर हजार शब्दों पर भारी होती है।"

सिद्धू का मजाक उड़ाते हुए पीएलसी ने कहा, "ठोको ठोको, रुको…जोर से ठोको।" सिद्धू अक्सर बातचीत के दौरान "ठोको ताली" को अपने तकिया कलाम की तरह इस्तेमाल करते हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा से पहले सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा था, "बिना फ़ैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ… पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत… सभी उनके फ़ैसले का पालन करेंगे!!!" इस पर पीएलसी ने जवाब दिया, "आप नहीं करेंगे।"

Next Story