Top Stories

राजधानी से चलेंगी अब और अंतरराज्यीय बसें, बढ़ाएंगी यूपी सरकार की आय, पढ़िए पूरी खबर

Now more interstate buses will run from Lucknow, Dayashankar Singh gave information
x

दयाशंकर सिंह।

उत्तर प्रदेश से अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का संचालन में अब तेजी से बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसकी जानकारी राज्य परिवहन मंत्री ने दी।

UP News: उत्तर प्रदेश से चलने वाली अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को लेकर खुशी की खबर है। अब इन बसों के संचालन में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वृद्धि की जाएगी और बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे की दिल्ली, उत्तराखंड,राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल में धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोगो की संख्या में इजाफा किया जा सके और यूपीएसआरटीसी का रेवेन्यू भी जनरेट किया जा सके। वर्तमान में यूपीएसआरटीसी के द्वारा कुल 2326 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अगस्त 2023 में 1 अरब दो करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय को हुई है।

यात्रियों की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से यात्री धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से आते रहते हैं। साथ ही प्रदेश के निवासी भी अन्य राज्यों में धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से जाते रहते हैं। अपने देश एवं प्रदेश के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के अंदर और प्रदेश से लगे राज्यों के मध्य बसों का संचालन किया जाता है, जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो। इन राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंध है।

धार्मिक स्थलों के लिए लखनऊ से जल्द चलेंगी कई अन्य बसें

परिवहन मंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए राजधानी से बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों को भी प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कि लोग इन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर जाकर वहां धार्मिक व व्यक्तिगत कार्यों के साथ ही पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकें।

Also Read:भारतीय सेना 400 हॉवित्जर तोप खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव, माइनस 30 से 75 डिग्री तापमान में 48 किलोमीटर होगी इनकी रेंज

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story