Top Stories

करवा चौथ के दिन दरोगा को महिला सिपाही के साथ छोटी बहन ने रंगे हांथ पकड़ा, पूरी रास्ते पीटते ले गये थाने तक

Shiv Kumar Mishra
25 Oct 2021 2:16 PM GMT
करवा चौथ के दिन दरोगा को महिला सिपाही के साथ छोटी बहन ने रंगे हांथ पकड़ा, पूरी रास्ते पीटते ले गये थाने तक
x

आगरा- जिले के एत्मादपुर तहसील से करवा चौथ के अवसर पर एक दरोगा की पीटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसआई को महिला सिपाही के साथ उसी की छोटी बहन ने रंगे हाथों पकड़ लिया था, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई। महिला सिपाही की छोटी बहन एसआई को देखकर बौखला उठी और दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद बात हाथापाई तक आ पहुंची। महिला सिपाही की बहन ने दरोगा की जमकर धुनाई की और पिटाई करते हुए उसे थाने ले गई।

आगरा की एत्मादपुर तहसील थाना क्षेत्र में करवा चौथ की रात को जमकर हंगामा हुआ है। रात करीब 11 बजे एक दरोगा थाने के पास ही अपनी महिला सिपाही के कमरे पर पहुंच गया। लेकिन कमरे पर महिला सिपाही की छोटी बहन को दरोगा का रूम पर आना अच्छा नहीं लगा। बहन ने दरोगा को वापस जाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद बढ़ता गया।

विवाद के बाद सिपाही की बहन और दरोगा में मारपीट शुरू हो गई। बढ़ते हंगामे के कारण आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जुटने लगी। महिला सिपाही की छोटी बहन दरोगा की धुनाई करते हुए उसे थाने तक ले गई। किसी ने दरोगा की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उपलोड कर दिया जिसके बाद वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

थाने में मामला पहुंचने के बाद पूरा महकमा सिपाही की छोटी बहन को को समझाने में जुट गया। अपने स्टाफ का मामला होने अपर पुलिस ने दबाने की खूब कोशिश की। थाना पुलिस के अनुसार मामूली विवाद अहि और महिला सिपाही दरोगा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं चाहती है। लेकिन महिला सिपाही से दरोगा का विवाद क्यों हुआ इसके लिए पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Next Story