Top Stories

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने किया ऐसा काम... गांव-घर में मच गया हड़कंप

सुजीत गुप्ता
22 March 2022 6:37 AM GMT
शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने किया ऐसा काम... गांव-घर में मच गया हड़कंप
x

झारखंड के गुमला से आत्महत्या का हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के सिसई के बघनी गांव में शादी के महज तीसरे दिन नवविवाहिता ने अपने ही दुपट्टा का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मेंहदी का रंग उड़ने से पहले नवविवाहिता की फांसी लगाकर खुदकुशी की घटना से महिला के मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पबेया गांव निवासी अजरूल अंसारी ने अपनी पुत्री मृतक शाहीन परवीन की शादी बघनी गांव निवासी मोनतजिर अंसारी के पुत्र मोकित अंसारी से 15 मार्च 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज से किया था। परंपरा के अनुरूप शादी के दूसरे दिन लौट बहुर नियम के तहत शाहीन परवीन अपने मायके आयी थी।

उसने अपनी मां को बताया कि उसका पति विक्षिप्त हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ उसकी शादी कर दी गई है। उसने ससुराल जाने से इंकार किया था, लेकिन शाहीन के माता-पिता ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। इस बीच उसके भाई ने शाहीन को उसके ससुराल बघनी भेज दिया। शाहीन परवीन ने अपने ससुराल में ही दुपट्टा से कमरे में फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और फांसी लगाने के कारणों को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story