Top Stories

कच्चे नारियल का रोजाना एक टुकड़ा शरीर को देता है कई लाभ

सुजीत गुप्ता
25 April 2022 6:45 AM GMT
कच्चे नारियल का रोजाना एक टुकड़ा शरीर को देता है कई लाभ
x

नारियल एक ऐसा फल है, जिसका सेवन लोग कई रूपों में करते हैं। कभी नारियल के फल की चटनी या सब्जी में इस्तेमाल करके तो कभी नारियल पानी पीकर तो कभी इसके तेल को खाने में शामिल करके। वैसे आप चाहे किसी भी रूप में खाएं, लेकिन यह रूप में स्वाद में लाजवाब होता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे नारियल का एक टुकड़ा खाने से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं...

वजन घटाने में मददगार - नारियल में मौजूद फाइबर शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा कच्चा नारियल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

औषधीय गुणों से भरपूर नारियल - नारियल में पाए जाने वाले औषधीय गुणों की वजह से इसे सेहत का भंडार कहा जाता है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जिससे शरीर इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। नारियल के एक या दो टुकड़े रोजाना खाना कई तरह के फायदे दे सकता है।

कब्ज में राहत - कम फाइबर वाला खाना खाने से अक्सर कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में कच्चा नारियल आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे कब्ज से राहत पाई जा सकती है। यदि आपका पेट सुबह साफ नहीं होता है तो रात को सोने से पहले नारियल का एक टुकड़ा खाकर सो जाएं।

बेहतर नींद - सोने से कुछ देर पहले नारियल खा लेने से अच्छी नींद आती है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे मांसपेशियों को फायदा पहुंचता है और अच्छी नींद भी आती है।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद - नारियल में मौजूद फैट कंटेंट त्वचा को पोषण देता है, स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और कोमल बनाता है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को मुंहासे जैसी समस्याओं से दूर रखते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ - कच्चा नारियल दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि नारियल में जो फैट होता है वो गुड फैट होता है जिससे शरीर सही ढंग से काम करता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Tagshealth
सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story