Top Stories

चंद्रयान-3 की लैंडिग को लेकर ओपी राजभर ने कह दी ये बड़ी बात, सोशल मीडिया पर यूजर्स बना रहे मजाक

OP Rajbhar said this big thing about the landing of Chandrayaan 3
x

ओम प्रकाश राजभर ने चांद की जगह धरती पर करा दी चंद्रयान 3 की लैंडिंग।

यान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर..

Om Prakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर हमेशा अपने बड़बोलेपन और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है कि सोशल मीडिया पर उनका बयान खूब शेयर हो रहा है, और बयान का सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजाक बना रहे हैं। कल शाम को जब भारत का चांद मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिग हुई तो उस वक्त चंद्रयान-3 को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कुछ ऐसा कह दिया कि हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया।

दरअसल एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल किया तो ओम प्रकाश राजभर ने बिना सोचे-समझे ही बोलना शुरू कर दिया और चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी राजभर इतना भावनाओं में बह गए कि चंद्रयान की जमीन पर लैंडिंग के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों को भी बधाई देनी शुरू कर दी।

जमीन पर कराई चंद्रयान 3 की लैंडिंग

ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके मजे ले रहे हैं।

यादव जाति को कह दी थी ये बात

आपको बता दें कि यूपी समेत पूरे देश में ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एनडीए में शामिल होने के बाद से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पर काफी तीखे हमले रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अहीर जाति को लेकर भी ऐसा बयान दे दिया था, जिसपर विवाद हो गया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।

Also Read: चलती बाइक पर हाफ निक्कर पहन निकली लड़की ने लहराई पिस्टल, अरेस्ट हुई तब पुलिस से बोली, देखें वीडियो

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story