Top Stories

CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 128 लोगों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार, देंखे पूरी लिस्ट

सुजीत गुप्ता
25 Jan 2022 6:20 PM GMT
CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 128 लोगों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार, देंखे पूरी लिस्ट
x

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हे मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म विभूषण पाने वालों में CDS जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (तीनों को मरणोपरांत) और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे बुद्धदेव भट्‌टाचार्य और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख सायरस पुनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

इसके साथ ही ओलिंपियन नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस तरह कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है।​​

एक ही दिन दो बड़े पुरस्कार पाने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने कहा है कि मैं मैं कड़ी मेहनत जारी रखूंगा और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।​​​​​ वे इस समय अमेरिका में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्हें कहा कि मैं पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने के बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया। अगर उन्होंने मुझे पद्म भूषण पुरस्कार दिया है। मैं इसे अस्वीकार कर रहा हूं।

वहीं सरकार के सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह केंद्र के एक सीनियर अधिकारी ने उनके परिवार को सम्मान देने के सरकार के फैसले के बारे में बताया था। उनकी पत्नी ने अधिकारी से बात की थी।

इन 4 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण

प्रभा अत्रे: आर्ट

राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा

जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस

कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स

17 हस्तियों को पद्म भूषण

गुलाम नबी आजाद: पब्लिक अफेयर्स

विक्टर बनर्जी: आर्ट

गुरमीत बावा (मरणोपरांत): आर्ट

बुद्धदेव भट्‌टाचार्य: पब्लिक अफेयर्स

नटराजन चंद्रशेखरन: ट्रेड एंड इंडस्ट्री

कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री

मधुर जाफरी: पाक कला

देवेंद्र झाझरिया: खेल

राशिद खान: आर्ट

राजीव महर्षि: सिविल सर्विस

सत्या नडेला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री

सुंदर पिचाई: ट्रेड एंड इंडस्ट्री

साइरस पूनावाला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री

संजय राजाराम (मरणोपरांत): साइंस एंड इंजीनियरिंग

प्रतिभा रे: लिटरेचर एंड एजुकेशन

स्वामी सचिदानंद: लिटरेचर एंड एजुकेशन

वशिष्ठ त्रिपाठी: लिटरेचर एंड एजुकेशन

107 हस्तियों को पद्म श्री


















Next Story