Top Stories

पटना:बाढ़ का कहर,श्मशान घाट में भी घुसा पानी,लोगों को अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी

पटना:बाढ़ का कहर,श्मशान घाट में भी घुसा पानी,लोगों को अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी
x
बाढ़ से दीघा घाट, बांसघाट और गुलबी घाट के पास लकड़ी से कराए जाने वाले अंतिम संस्कार स्थल भी डूब गए हैं

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है.गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ आ गई.जिससे लोगों का बुरा हाल हो गया है.कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है.ऐसे में लोगों के घरो में बाढ़ का पानी घुस गया है.लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। फसलें डूब गई हैं।कई गांवों में पानी घुसने के बाद श्मशान घाट भी बाढ़ की चपेट में हैं। गुलबी घाट के पास लकड़ी से कराए जाने वाले अंतिम संस्कार स्थल डूब गए हैं। लोग घुटने भर पानी में ही अंतिम संस्कार कर रहे हैं। यहां बने विद्युत शवदाहगृह में पानी घुसने और उससे हुए शार्ट सर्किट से शवदाह बंद कर दिया गया है।

आपको बता दे कि गंगा नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से उफान पर है। राजधानी के दोनों घाटों पर नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम भी हरकत में आ गई है। पटना में सुरक्षा बांध समेत तमाम नदियों के तटबंधों पर नजर रखी जा रही है। घाटों पर लगातार पानी बढ़ने से अंतिम संस्कार में भी परेशानी हो रही है।

बाढ़ से दीघा घाट, बांसघाट और गुलबी घाट के पास लकड़ी से कराए जाने वाले अंतिम संस्कार स्थल भी डूब गए हैं। शवों का अंतिम संस्कार बेहद मुश्किल हो गया है। परिजन घुटने भर पानी में घुस कर शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

पटना डीएम के मुताबिक, गंगा का जलस्तर 2016 में आई बाढ़ से 70 सेंटीमीटर नीचे है। गांधी घाट पर जहां गंगा में खतरे का निशान 48.6 मीटर है, वहां फिलहाल गंगा का पानी खतरे के निशान से 129 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। हालांकि, गंगा का पानी 50.80 मीटर के रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंचा है, जो अगस्त 2016 में दर्ज किया गया था।




पटना,बाढ़, श्मशान घाट,डीएम,बिहार,स्पेशल कवरेज न्यूज़,गंगा नदी,गुलबी घाट

Next Story