Top Stories

पटना में दिल दहलाने वाली घटना: पत्नी और बेटी की गोली मारने के बाद खुद का भेजा उड़ाया, तीनों की मौत

सुजीत गुप्ता
28 April 2022 11:14 AM GMT
पटना में दिल दहलाने वाली घटना: पत्नी और बेटी की गोली मारने के बाद खुद का भेजा उड़ाया, तीनों की मौत
x

राजीव और पत्नी प्रियंका भारती की शादी के समय की फोटो और जमीन पर पड़े खून के धब्बे

पटना में गुरुवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी में एक युवक ने सड़क पर अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर करने के बाद युवक ने गोली मारकर खुद का भी गोली मारकर लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था।

जानकारी के अनुसार राजीव मूलत: बेगूसराय जिले का रहनेवाला था। राजीव की पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। घर पहुंचने से पहले गली की सड़क पर पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। राजीव रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। तीनों शवों को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बतादें कि मृतक राजीव पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।

जांच के लिए FSL की टीम भी आई

घटनास्थल पर थाने के पुलिस के साथ ही पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो जांच करने पहुंचे थे। जांच के लिए FSL की टीम भी आई थी। इलाके के लोगों की मानें तो राजीव लोडेड पिस्टल लेकर पहले से घात लगाए था

Next Story