Top Stories

संविधान दिवस के मौके पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज

सुजीत गुप्ता
26 Nov 2021 7:30 AM GMT
संविधान दिवस के मौके पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राजनीति में भ्रष्टाचार' का सहारा लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''क्या हमारा संविधान भ्रष्टाचार की अनुमति देता है? चिंता तब होती है, जब न्यायपालिका ने किसी को सजा दे दी हो।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन था। अपने संबोधन में 'राजनीति में परिवारवाद' के सहारे कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां और लालू यादव का नाम लिए बगैर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। आपको बता दें कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने 'राजनीति में परिवारवाद' का सहारा लेते हुए कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों को घेरा। उन्होंने कहा, ''भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वो है पारिवारिक पार्टियां।''

हालांकि, पीएम मोदी ने योग्यता के आधार पर एक ही परिवार के कई लोगों के राजनीति में आने को गलत नहीं माना। उन्होंने कहा, 'योग्यता के आधार पर एक परिवार से एक से अधिक लोग जाएं, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है। लेकिन एक पार्टी पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है।'

महान परंपरा, अखंड धारा की अभिव्यक्ति हमारा संविधान-पीएम

हमारा संविधान सहस्त्रों वर्षों की महान परंपरा, अखंड धारा की अभिव्यक्ति है। इसलिए हमारे लिए संविधान के प्रति समर्पण और जब हम इस संवैधानिक व्यवस्था से जन प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक जो भी दायित्व निभाते हैं, हमें संविधान के भाव से अपने आप को सज्ज रखना होगा। संविधान को कहां चोट पहुंच रही है उसे भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।

पीएम मोदी: अंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद जैसे लोगों को नमन करने का दिन

आज डॉ. अंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद, पूज्य बापू को नमन करने का दिन है। आजादी के लिए जिन्होंने अपने आपको खपाया, उन सबको नमन करने का दिन है। आज 26/11 ऐसा दुखद दिन है। जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में ऐसी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। भारत के संविधान में सूचित देश के सामान्य मानवीय की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत हमारे वीर जवानों ने आतंकियों से लोहा लेते-लेते सर्वोच्च बलिदान दिया। आज उन बलिदानियों को भी आदर पूर्वक नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू यादव पर भी बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राजनीति में भ्रष्टाचार' का सहारा लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''क्या हमारा संविधान भ्रष्टाचार की अनुमति देता है? चिंता तब होती है, जब न्यायपालिका ने किसी को सजा दे दी हो। राजनीतिक स्वार्थ के कारण उसका भी महिमामंडन चलता है। भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर, सारी मर्यादाओं को तोड़कर उनके साथ लोगों का उठाना-बैठना शुरू हो जाता है। ऐसे में देश को नौजवानों को लगता है कि भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलना खराब नहीं है, लोग कुछ समय बाद इसे स्वीकार कर लेते हैं।'' आपको बता दें कि कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले के आरोप में सजा सुनाई थी। वह इन दिनों बेल पर बाहर हैं।

संविधान दिवस पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद हैं। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story