Top Stories

Prayagraj News : दादी की हत्या के बाद पोते ने भी फांसी लगाकर दी जान, कमरे से मिला नौ पन्नों का सुसाइड नोट

Shiv Kumar Mishra
19 April 2022 10:50 AM GMT
Prayagraj News : दादी की हत्या के बाद पोते ने भी फांसी लगाकर दी जान, कमरे से मिला नौ पन्नों का सुसाइड नोट
x

Prayagraj News: फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दादी और पोते का शव एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। अरविंद कुमार (40) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि दादी ललिता देवी (80) मृत पड़ी मिली। कमरे में नौ पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। अरविंद के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी है।

कुल नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सात लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसी आशंका है कि दादी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने के बाद अरविंद ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

प्रयागराज में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

प्रयागराज में रहस्यमय ढंग से मौत का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नवाबगंज के खागलपुर गांव में इसी तरह की घटना हुई थी। गृहस्वामी राहुल तिवारी का शव फंदे से लटकता मिला था जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटियों के क्षत विक्षत शव बस्तर पर पड़े मिले थे। मां और उसकी तीन बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। यहां भी सुसाइड नोट मिला था, जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। इसी तरह की घटना फूलपुर के ढोकरी में भी हुई।

क्या कहते हैं एसएसपी

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि अरविंद ने दादी को मारने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद की ली जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story