Top Stories

गर्भवती बकरी का रेप करने के बाद किया हत्या की, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

सुजीत गुप्ता
31 March 2022 10:00 AM GMT
गर्भवती बकरी का रेप करने के बाद किया हत्या की, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
x

प्रतीकात्मक फोटो

अप्राकृतिक सेक्स का एक ऐसा मामला सामने आया है कि शर्म के मारे सोचने पर मजबूर हो जायेगे, क्योकि एक युवक ने पहले तो बकरी के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी। केरल के कासरगोड में पुलिस ने एक शख्स को चार माह की प्रेगनेंट बकरी के साथ रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले सेंथिल के रूप में हुई है जो कि यहां एक होटल में काम करता था। होटल के मालिक ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। होटल मालिक के मुताबिक मंगलवार को रात 11 बजे के आसपास जब बकरी के मेंमियाने की आवाज सुनी तो सभी वर्कर उठ गए। देखा तो वहां पास में ही एक प्रेग्नेंट बकरी पड़ी थी और खून बह रह था। लोगों ने देखा कि वहां से एक शख्स भाग रहा था। बाद में उसकी पहचान आरोपी के रूप में की गई। सेंथिल होटल में करीब दो साल से काम कर रहा था।

पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। मालिक ने इस अपराध में दो अन्य लोगों को भी संलिप्त बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल सेंथिल ही इस अपराध में शामिल था। होसदुर्ग स्टेशन हाउस ऑफिसर का कहना है कि अप्राकृतिक अपराध को भी शिकायत में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा, सरकारी जानवरों के डॉक्टर ने बकरी का पोस्टमॉर्टम किया। इससे पता चला है कि उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story