![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- अयोध्या राम मंदिर में...
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज, गर्भगृह में पूरा हुआ फर्श का काम
![Preparations for Ramlalas life consecration in Ram temple intensified; floor of sanctum sanctorum ready Preparations for Ramlalas life consecration in Ram temple intensified; floor of sanctum sanctorum ready](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/09/24/386143-ram-mandir.webp)
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां हुई तेज।
Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे भगरान श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। बन रहे मंदिर में जनवरी 2024 में राम लला विराजमान होगें, इसके लिए भी और जोरों से तैयारियां चल रही हैं। इसी को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन की चर्चा प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर केंद्रित रही। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव से जुड़ी तैयारी पर विस्तार से विचार किया गया। जैसे-जैसे प्राण प्रतिष्ठा का समय निकट आ रहा है, मंदिर निर्माण और महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा का काम भी तेज कर दिया गया है।
चंपत राय ने बताया कि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष प्रसाद उत्सव में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिल पाए, इसकी तैयारी की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तो 15 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रस्तावित है, किंतु 22 जनवरी को रामलला समुचित कर्मकांड और विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होंगे, उस दिन के उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चार हजार संतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
फर्श का काम हो गया पूरा
इस मौके पर खेल, कला, साहित्य, सेना, प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा से भी जुड़े शीर्ष लोग भी आमंत्रित किए जाएंगे। राम मंदिर के लिए जीवन देने वालों के वंशजों सहित वंचित-उपेक्षित वर्ग के भी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि रामलला के गर्भगृह में फर्श निर्माण पूरा हो गया है। मंदिर के शेष हिस्से में भी फर्श का काम दो-तीन दिनों में आरंभ हो जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए खुलेगा नया बैंक खाता
रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अलग से बैंक खाता भी खोलने जा रहा है। यह खाता भारतीय स्टेट बैंक में खोले जाने का निर्णय हुआ है। इसी खाते से पूरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संयोजित किया जाएगा। इसी में भक्तों के दान की राशि जमा की जाएगी। इसी से खर्च की धनराशि का भुगतान भी होगा। यदि कोई भक्त प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के भिन्न-भिन्न आयामों के लिए धनराशि देना चाहे तो उन्हें इसी खाते में धनराशि को भेजना होगा। प्रत्येक मद में होने वाले खर्च की धनराशि का भुगतान आनलाइन मोड में किया जायेगा।
Alos Read: पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, काफिले के सामने कूदा युवक, पुलिस ने दबोचा
![उद् भव त्रिपाठी उद् भव त्रिपाठी](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2023/08/11/383652-whatsapp-image-2023-08-11-at-42220-pm.webp)
उद् भव त्रिपाठी
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।