Top Stories

मंदिर में कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या, परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी

मंदिर में कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या, परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी
x

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है शुक्रवार रात मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का शव लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

घटना कोतवाली देहात के गांव नगला जगरूप की है। गांव के मंदिर के 52 वर्षीय पुजारी कृपाल सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गढ़ी तालुका निवासी कृपाल सिंह एक महीने पहले ही मंदिर में रहने आए थे। शनिवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या हुई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रज्जाक नाम के युवक को हिरासत में लिया है। उस पर ही हत्या का आरोप है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ जा रही है।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि पुजारी और रज्जाक के आपस में अच्छे संबंध थे और वो साथ में खाना खाते थे। वारदात से पहले उसने पुजारी के साथ खाना खाया था। आरोपी रज्जाक पुलिस को नशे की हालत में मिला।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story