राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने परीक्षा पे चर्चा के बहाने पीएम मोदी पर कसा तंज

सुजीत गुप्ता
1 April 2022 12:09 PM GMT
प्रियंका गांधी ने परीक्षा पे चर्चा के बहाने पीएम मोदी पर कसा तंज
x

नमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 01 अप्रैल को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पे चर्चा की। विद्यार्थियों के मन से बोर्ड परीक्षा का तनाव दूर भगाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई सारे टिप्स साझा किए। पीएम ने अमूल्य जीवन का सामर्थ्य पहचानने की बात पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षाओं को एक सजह प्रक्रिया के तौर पर देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को तंज कसा है और कहा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 'पेपर लीक पर चर्चा' भी करनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का हवाला दिया।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार को उप्र में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए। पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक से लाखों युवाओं को आघात लगा था। कार्रवाई के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ।

प्रियंका ने कहा कि उप्र के युवा आजतक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया। नतीजतन, एक और पेपर लीक हो गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है। लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है।

बलिया में पेपर लीक में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को कई जिलों में प्रदर्शन भी किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story