राष्ट्रीय

अचानक BJP समर्थकों से हो गई प्रियंका गांधी की मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो

सुजीत गुप्ता
22 Feb 2022 1:38 PM GMT
अचानक BJP समर्थकों से हो गई प्रियंका गांधी की मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो
x

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंगलवार को एक बेहद सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रास्ते में भाजपा समर्थकों से मुलाकात हो गई। प्रियंका ने ना सिर्फ उनसे हाथ मिलाया बल्कि प्रचार सामग्री भी दी। बीजेपी समर्थक भी प्रियंका के साथ शालीनता से मिलते हुए नजर आए और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाला ब्रेसलेट मांगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने भी इसे बेहद दुर्लभ तस्वीर बताते हुए वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ''राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। वीडियो से स्पष्ट है जनता को 'गर्मी' और 'चर्बी' निकालने वाले नहीं, 'भर्ती' निकालने वाले चाहिए।''


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story