Top Stories

अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

अब प्रतिज्ञा नहीं बल्कि किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
x

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 10 अक्तूबर की रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने चांदपुर स्थित जिला कैंप कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के साथ पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इधर, शहर में भी कई जगह तैयारियों को लेकर बैठकें हुईं।

ऐसे में अब प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा पर प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करने वाने वाली थी लेकिन ये अब किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। दस अक्तूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया।

रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी में डेरा डाले नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने शुक्रवार को रैली स्थल का लिया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी। पूर्वांचल के लोग जुटें और संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।


Next Story