Top Stories

जुल्म और ज्यादती के खिलाफ निडरता से न्याय की आवाज उठा रही हैं प्रियंका- श्रीनिवास बी वी

जुल्म और ज्यादती के खिलाफ निडरता से न्याय की आवाज उठा रही हैं प्रियंका- श्रीनिवास बी वी
x
किसानों को कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे है और और किसानों की आवाज उठाने वालो को भाजपा सरकार कैद कर रही है- श्रीनिवास बी वी

लखीमपुर खीरी में भाजपाई हिंसा ने सिर्फ किसानों की ही हत्या नहीं की है, बल्कि मानवता का क़त्ल किया, उसे रौंदा है। भाजपा की तानाशाही देश के लिए खतरा है। इस खतरे के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा बिना किसी कारणवश गिरफ्तार करने पर कहा कि क्या अब देश में किसानों का दर्द बाटना जुर्म है, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी लखीमपुर में जिन किसानों की हत्या हुई है, उन किसानों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही थी। यूपी सरकार ने बिना किसी वारंट के श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है। जुल्म, ज्यादती और अत्याचार।

यही हैं भाजपा के हथियार। भाजपाई हुकूमत देश के लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है, अधिकारों को कुचल रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी की गिरफ्तारी बेहद ही दुर्भाग्यजनक और निंदनीय है। भाजपा सरकार द्वारा देश में लोकतंत्र के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि जिन्होंने किसानों को सरेआम कुचला वो तो बाहर आजाद घूम रहे है, और कांग्रेस पार्टी के नेता जो किसानों का दर्द बाटना चाहते है उन्हे भाजपा सरकार गिरफ्तार कर रही है, फिर चाहे वो राज्यसभा सांसद हो, प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री हो, या वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, आखिर किस चीज का डर लग रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को? उन्होंने यह भी कहा कि जब सरकार विपक्ष के नेताओ को गिरफ्तार कर सकती है तो अभी तक मंत्री का दोषी बेटे को क्यों नही गिरफ्तार किया है अभी तक। प्रधानमंत्री मोदी आजादी महोत्सव मनाने लखनऊ तो जा सकते है पर लखीमपुर खीरी के किसानों के लिए वक्त नहीं है उनके पास, इससे उनकी वरीयता स्पष्ट हो जाती है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा की जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां चलवा कर कई लोगों की जान ले ली। इसी तरह लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने सत्याग्रही किसानों को गाड़ियों से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। अंग्रेजों से कम घातक नहीं है भाजपाई।

Next Story