राष्ट्रीय

Prophet Remarks: मुंबई पुलिस से नूपुर शर्मा को भेजा नोटिस, जांच में शामिल होने का आदेश

Desk Editor Special Coverage
7 Jun 2022 5:13 PM IST
Prophet Remarks: मुंबई पुलिस से नूपुर शर्मा को भेजा नोटिस, जांच में शामिल होने का आदेश
x
Prophet Remarks: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ जान से मारने की धमकी तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने शर्मा को तलब किया है।

Prophet Remarks: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। एक तरफ जान से मारने की धमकी तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने शर्मा को तलब किया है। मुंबई पुलिस समन भेजकर नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है। बीते दिनों टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के मुब्रा पुलिस के सामने नूपुर शर्मा को 22 जून तक पूछताछ के लिए पेश होना है। शर्मा के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस जांच कर रही है। मीडिया द्वारा शर्मा की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर वाल्से-पाटिल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने एक न्यूज चैनल पर चर्चा के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कुछ टिप्पणी की थी। इसके चलते वे विवादों में घिर गई हैं। विवाद को बढ़ता देख बीजेपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। फोन कॉल पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत भी दर्ज की है। मजलिस-ए-इत्तेहादुल पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई लोगों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच शर्मा ने अपना बयान वापस लेने की घोषणा की थी। पार्टी से सस्पेंड होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर अपने बयान पर माफी मांगी थी। नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।

Next Story