Top Stories

Pune-Nasik Accident: पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

Special Coverage Desk Editor
14 Feb 2023 12:31 PM IST
Pune-Nasik Accident: पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत
x
Pune-Nasik Accident: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। उनमे से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

Pune-Nasik Accident: महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। उनमे से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार देर रात पुणे से 50 किमी. दूर शिरोली गांव के पास की है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

वैन को छोड़कर फरार हुआ चालक

घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Next Story