Top Stories

सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

सुजीत गुप्ता
24 Nov 2021 2:13 PM GMT
सोनिया के गढ़ रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल
x

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ प्रियंका गांधी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के दावे कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं।

बुधवार शाम रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।

अदिति सिंह पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस में बगावती रुख अख्तियार किया हुआ था। अदिति सिंह पिछले कुछ समय से सीधे प्रियका गांधी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। चाहे वह लखीमपुर खीरी का मामला हो या फिर कृषि कानून वापसी का उन्होंने हमेशा प्रियंका गांधी की राजनीति पर निशाना साधा। कांग्रेस उनके खिलाफ विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की अर्जी भी दी थी।

जब तक अखिलश सिंह रायबरेली सदर से विधायक रहे, वह लगातार गांधी परिवार को चुनौती देते रहे। लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर अदिति सिंह को 2017 में चुनाव लड़वाया और विधायक बनवाया। बावजूद इसके रायबरेली सदर की सीट कभी भी कांग्रेस की नहीं मानी गयी।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story