Top Stories

कन्नौज में अखिलेश के एक और करीबी इत्र कारोबारी के यहां GST का छापा

सुजीत गुप्ता
31 March 2022 5:04 AM GMT
Raid on perfume trader close Akhilesh Yadav
x
Akhilesh Yadav karibi ke ghar

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद भी कन्नौज में दूसरे इत्र कारोबारियों के यहां छापेमारी का सिलसिला जारी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक और करीबी कन्नौज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हाजी रईस अहमद के इत्र कारोबार से जुड़ी फर्म पर इटावा से आई जीएसटी टीम ने छापेमारी की। बुधवार दोपहर शहर के हाजीगंज स्थित फर्म पर टीम के सदस्यों ने स्टॉक, दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान टीम के हाथ क्या लगा है, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इसके पहले सपा के निर्वतमान एमएलसी पुष्पराज जैन और मलिक मियां की फर्म पर दिसंबर के आखिरी दिनों में छापा मारा गया था। तीन महीने बाद हाजी रईस अहमद की फर्म पर जीएसटी ने रुख किया है। हाजी रईस अहमद सपा के नेता हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफी करीबी हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर टीम के अफसर कई गाड़ियों से हाजीगंज पहुंचे। फर्म में इत्र बनाने से जुड़ा काम चल रहा था। टीम के सदस्यों ने फर्म के जिम्मेदारों से मिलकर छानबीन शुरू की।

देर शाम तक चली पड़ताल में की औपचारिक जानकारी टीम की ओर से साझा नहीं की गई। पूर्व चेयरमैन हाजी रईस अहमद ने बताया कि जीएसटी की विजिलेंस टीम की रूटीन चेकिंग का हिस्सा है। छानबीन में कोई भी अनियमितता नहीं मिली है।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story