
Rape in Flight: फ्लाइट के बिजनेस क्लास में रेप, लंदन जा रही थी महिला पैसेंजर

Rape in Flight: महिलाएं अब फ्लाइट के बिजनेस क्लास में भी महफूज नहीं हैं. अमेरिका से लंदन जा रही एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आाया है. महिला के मुताबिक विमान के फर्स्ट क्लास के केबिन में उसके साथ रेप किया गया. मामला पिछले हफ्ते की सोमवार का है.
आरोपी जमानत पर रिहा
पीड़िता ने एयरलाइंस के केबिन क्रू को मामले के बारे में बताया. क्रू मेंमबर ने हीथ्रो एयरपोर्ट को सूचित दी गई. लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पहुंचते ही पुलिस ने मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया. फ्लाइट की फॉरेंसिक जांच की गई. पुलिस ने लग्जरी केबिन फिंगर प्रिंट और कई सबूत इकठ्ठा किए. इसके कुछ देर बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया.
लोग सो रहे थे
एक खबर के मुताबिक विमान न्यू जर्सी से लंदन जा रहा था. इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ रेप किया. पीड़िता के मुताबिक जब सभी यात्री सो रहे थे तब मुल्जिम ने उनके साथ रेप किया. मुल्जिम ब्रिटेन का रहने वाला है. पीड़ित महिला भी ब्रिटेन की रहने वाली है.
जांच जारी है
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से पहले पीड़िता और आरोपी ने साथ में शराब पी थी और बातचीत की थी. ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है.




