राष्ट्रीय

योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए आवास, जानें- कौन बंगला बना किसका आशियाना

सुजीत गुप्ता
31 March 2022 7:52 AM GMT
योगी कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए आवास, जानें- कौन बंगला बना किसका आशियाना
x

फाइल फोटो

योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 28 मार्च को हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह, सूचना समेत 34 विभागों को अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बार ग्राम्य विकास विभाग दिया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग मिला है। जितिन प्रसाद को इस बार केशव प्रसाद मौर्य वाला लोक निर्माण विभाग दिया गया है।

वही अब राज्य संपत्ति विभाग ने बुधवार को योगी कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिया। विक्रमादित्य मार्ग स्थित 3 पुराना मंत्री आवास उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और 11 कालिदास मार्ग ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का नया आवास होगा।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित 4 नया आवास आवंटित किया है। जबकि सरकार ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह की कालिदास मार्ग स्थित कोठी किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया है।

महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य को 9 राजभवन, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग, धर्मपाल सिंह को एक उप सचिव माल एवेन्यू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को 9ए कालिदास मार्ग, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को 16 गौतमपल्ली स्थित आवास आवंटित किया गया है। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री योगेद्र उपाध्याय को 10ए कालिदास मार्ग, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल को ए माल एवेन्यू और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को 4 गौतम पल्ली, नितिन अग्रवाल को 3 गौतमपल्ली, असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स मालएवेन्यू, दयाशंकर सिंह को 9 कालिदास मार्ग, दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली, अरुण कुमार सक्सेना को 12ए गौतमपल्ली और दयाशंकर मिश्रा दयालु को 2 तिलक मार्ग आवास आवंटित किया गया है। स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल को 3 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवास मिला है जो पिछली सरकार में युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेन्द्र तिवारी को आवंटित था।

Next Story