Top Stories

लालबाग प्रोफेसर कालोनी में डकैती

सुजीत गुप्ता
10 Oct 2021 5:42 AM GMT
लालबाग प्रोफेसर कालोनी में डकैती
x

भागलपुर। रात साढ़े दस के करीब इतिहास की सहायक प्राध्यापक डॉ राधिका मिश्रा के क्वार्टर में पांच टीन एजेर अपराधी घुसे और पच्चीस हजार नगद और अन्य सामान लूट कर ले गए।तीन अपराधियों के हाथ में पिस्तौल थी।पूर्व में भी प्रोफेसर निशा झा के क्वार्टर में चोरी हुई थी। क्वार्टर के तार भी काटे गए थे। शिकायत करने के बाद न स्थानीय थाना और न विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान लिया। नतीजा है कि अब डकैती शुरू हो गई है।जबकि कुछ ही कदम पर विश्वविद्यालय थाना है।

लालबाग प्रोफेसर कालोनी के गेट पर एक दरबान रहता है।वह सिर्फ लुंगी गमछी पहनकर पड़ा रहता है। कोई भी अज्ञात व्यक्ति आये,उसे टोकता तक नहीं। प्रोक्टर से भी इसके बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कालोनी अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। पूरे दिन कालोनी में टीन एजर्स लड़के कहीं सिगरेट पीता है, कहीं खैनी लटाता है। कहने के बाद मारपीट के लिए तैयार हो जाता है। एक क्वार्टर के सभी ग्रिल उखाड़ कर बेच दिये गये।

प्रो. योगेन्द्र का कहना है कि घसगढ़नियों की भरमार है।वह कुछ भी कर सकती है। कहने के बाद जवाब देती है- तों सब त दो चार बरस रहबो,हम्में त परमानेंट रहबय।बार बार शिकायत करने के बाद किसी ने सुना नहीं।अब पानी सिर से गुजर चुका है।पूरी कालोनी दहशत में है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय 20 अक्टूबर को खुलेगा। कालोनी के सभी शिक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे। कालोनी के शिक्षकों की मांग है-

1. सहायक प्राध्यापक डॉ राधिका मिश्रा के क्वार्टर में हुई डकैती में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाय।

2. कालोनी की चहारदीबारी को ऊंची करो।

3. कालोनी के गेट पर ढंग का दरबान दो जो चौकस रहे। उसके पास एक रजिस्टर हो जिस पर आने-जाने वालों के नाम, मोबाइल नंबर ,आने का उद्देश्य आदि दर्ज हो।

4. इस परिसर में छह गर्ल्स हॉस्टल हैं। असुरक्षित हो रहे वातावरण में लड़कियां सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी? इसलिए पूरी कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायें।

पूर्व कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता सौंदर्यीकरण पर तुली थी।सच यह है कि उन्हें अखबार में बने रहना था।वह जानती थी कि यहां रहना नहीं है, इसलिए कोई काम भी नहीं करना है। कालोनी में सौंदर्यीकरण क्या होगा, उसमें डकैती हो रही है। विश्वविद्यालय ने जमीन देकर एक थाना बनवाया।दिन में एकाध बार गाड़ी घूम जाती है।किसी को टोकता तक नहीं है।

Next Story