राष्ट्रीय

यूक्रेन के सामने युद्ध खत्म करने के लिए रूस ने रखी ये 4 शर्तें

सुजीत गुप्ता
8 March 2022 5:08 AM GMT
यूक्रेन के सामने युद्ध खत्म करने के लिए रूस ने रखी ये 4 शर्तें
x

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 13वें दिन जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं दोनों देश के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रहे। हालांकि यूक्रेन पश्चिमी देशों से अभी भी मदद की उम्मीद कर रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए चार शर्तें रखी हैं।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने पर हामी भर दी है। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन उनकी 4 शर्तों को मान लेता है तो युद्ध तुरंत रोक दिया जाएगा। यूक्रेन की मीडिया ने उन 4 शर्तों के बारे में बताया है। यूक्रेन मीडिया के मुताबिक, रूस ने युद्ध रोकने के लिए जिन चार शर्तों को सामने रखा है। वो इस प्रकार हैं-

-सैन्य कार्रवाई बंद करे।

-तटस्थ बने रहने के लिए संविधान में बदलाव करे।

-क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता दे।

-डोनेत्स्क और लुहांस्क को अलग स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी जाए।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी आ चुका है। यूक्रेन ने मानवीय संहार के आधार रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि रूस ने आईसीजे की कार्यवाही में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। रूस ने ऐलान किया है कि कोर्ट की कार्यवाही में उनका कोई प्रतिनिधि हिस्सा नहीं लेगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story