राष्ट्रीय

खारकीव में रूसी सेना ने किया बड़ा धमाका

सुजीत गुप्ता
2 March 2022 7:12 AM GMT
खारकीव में रूसी सेना ने किया बड़ा धमाका
x

पहले रूस के दो दिनों के भीतर यूक्रेन पर कब्जा कर लिये जाने की संभावना थी, लेकिन छह दिन के बाद भी यूक्रेन और रूस की लड़ाई किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है। कीव पर कब्जे को लेकर छिड़ी जंग में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। राजधानी कीव से सामने आईं ट्रेनों में भीड़ की तस्वीर डराने वाली हैं। इस बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब सात लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में रहने लगे हैं। यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

हालांकि खारकीव में एयरट्रूपर्स उतारने के बाद रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। अस्पताल पर हमले के बाद खारकीव से एक और बड़े धमाके की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं 112 लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि रूस बॉर्डर के बाद रूसी भाषी शहर खार्किव की आबादी करीब 15 लाख है और रूसी सेना के लिए खार्किव पर नियंत्रण एक लक्ष्य रहा है। रूस बॉर्डर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह शहर रूसी सैनिकों, टैंकों और युद्धक विमानों का सामना कर रहा है। खार्किव में अब तक कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सेना के ठिकाने, रिहाइशी अपार्टमेंट्स और खेल के मैदान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

Next Story