Top Stories

मजार के निर्माण पर अधिकारियों से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, कलेक्टर बोले मजार पहले से थी फुटपाथ बाद में बना

Special Coverage Desk Editor
25 Jan 2022 11:18 AM IST
मजार के निर्माण पर अधिकारियों से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, कलेक्टर बोले मजार पहले से थी फुटपाथ बाद में बना
x
साध्वी प्रज्ञा अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं, इस दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय के प्रति अपने द्वेष भाव का परिचय देते हुए कहा कि बार बार मजार बना दी जाती है, अनाधिकृत निर्माण पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं होती

भोपाल। एक विशेष समुदाय के प्रति ज़हर उगलने के लिए सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। भाजपा नेता भोपाल के वीआईपी रोड पर बनी मजार को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। लेकिन इतने में ही भोपाल कलेक्टर ने प्रज्ञा ठाकुर को ऐसा जवाब दिया, जिससे प्रज्ञा ठाकुर की सिट्टी पिट्ट गुम हो गई।

भोपाल कलेक्टर ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया कि जिस जगह पर बनी मजार को अनाधिकृत तौर पर बनाए जाने की बात कर रही हैं, उस जगह पर पहले से ही मजार बनी हुई थी। बल्कि वहां फुटपाथ का निर्माण बाद में किया गया। कलेक्टर का यह जवाब सुनते ही प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वेरिफाई करिए।

दरअसल मजारों को लेकर साध्वी प्रज्ञा का कहना था कि तलाब और सड़क के बीच में बार बार मजार बनती है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों से बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रज्ञा को ट्रोल भी किया जा रहा है।

प्रज्ञा ठाकुर एक विशेष धर्म के प्रति ज़हर उगलने के लिए जानी जाती हैं। मुस्लिमों के खिलाफ आए दिन प्रज्ञा को अनर्गल बयानबाजी करते देखा जाता रहा है। इसके साथ ही शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ भी बीजेपी सांसद लगातार निंदनीय बयान देती रहती हैं। वहीं महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को भी महिमामंडित करने से बीजेपी सांसद बाज़ नहीं आतीं।

Next Story