लाइफ स्टाइल

सलमान खान का पुराना किस्सा, आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद मोहब्बत नफरत में कैसे बदल गई?

सुजीत गुप्ता
27 Dec 2021 7:38 AM GMT
सलमान खान का पुराना किस्सा, आधी रात को हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद मोहब्बत नफरत में कैसे बदल गई?
x

सलमान खान आज (27 दिसंबर 2021) को 56 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे का जश्न देर रात उनके पनवेल फार्महाउस पर मनाया गया। सलमान का जन्मदिन मनाने उनके खास दोस्त वेन्यू पर इकट्ठे हुए थे। वह बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल अभिनेताओं में से हैं। फैन्स सालभर उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में ठुकराई भी हैं जो दूसरे अभिनेताओं के खाते में चली गईं। वही सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बहुत ही चर्चा में रही थी, लेकिन हम आज सलमान के वो पुराना किस्सा बताने जा रहे है जिसे आप सोचने पर मजबूर हो जायेगे की सलमान के साथ ऐसा भी हो सकता है या ये ऐसा कर सकते है।

सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी एक समय में सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ी थी। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट घुली कि आज दोनों एक-दूजे का नाम लेना भी पसंद नहीं करते। ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता इस मोड़ पर आकर खत्म हुआ। कहा जाता है एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी।

सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उस समय शादी नहीं करना चाहती थीं। साल 2002 में रिश्तों की बुनियाद तब हिल गई, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने ऐश्वर्या का पीछा नहीं छोड़ा था। रिपोर्ट्स आती रहीं कि सलमान खान ऐश्वर्या की फिल्मों के सेट पर आकर खूब हंगामा करते थे।

एक अवॉर्ड शो के दौरान जब ऐश्वर्या राय चश्मा पहनकर पहुंची थी तो लोगों ने ये तक कहा था कि आंखों की चोट को छिपाने के लिए ही ऐश्वर्या ने ऐसा किया था। इसके बाद ऐश्वर्या के पास कोई और रास्ता नहीं बचा। इन सबके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने सलमान के साथ काम नहीं करने का एलान कर दिया।

'बाजीगर' के लिए किया गया था अप्रोच

'बाजीगर' ही नहीं शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए पहली पसंद सलमान खान थे। जब सलमान ने यह फिल्म करने से मना कर दिया तब शाहरुख के पास यह फिल्म गई। एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने मजाकिया लहजे में कहा, अगर उन्होंने 'बाजीगर' में एक्टिंग किया होता तो शाहरुख उतने सफल नहीं होते। 2007 में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' की सफलता को देखकर कोई जलन की भावना नहीं है।

अब्बास-मस्तान सहमत नहीं हुए

सलमान ने कहा, 'मैंने फिल्म (चक दे इंडिया) को मना कर दिया और उन्होंने साइन कर ली, तो यह सही है। मैंने 'बाजीगर' को भी मना कर दिया था। जब अब्बास मस्तान मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए तो मैंने अपने पिता से उनकी राय पूछी। उन्होंने महसूस किया कि क्योंकि यह एक निगेटिव किरदार है इसलिए इसमें मां का एंगल जोड़ना चाहिए। वे सहमत नहीं हुए। जब मैंने फिल्म को मना किया तो वो शाहरुख के पास गए और तब उन्होंने मां के एंगल को जोड़ा। (हंसते हुए) लेकिन मुझे इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। सोचिए, अगर मैंने 'बाजीगर' की होती तो आज बैंडस्टैंड में कोई मन्नत ना खड़ा होता। मैं शाहरुख और उनकी सफलता से बहुत खुश हूं।'

Next Story