Top Stories

समाजवादी नेता रामदेवसिंह यादव का निधन, CM नीतीश कुमार ने फोन कर परिवारजनों को दी सांत्वना

सुजीत गुप्ता
17 March 2022 1:58 PM GMT
समाजवादी नेता रामदेवसिंह यादव का निधन, CM नीतीश कुमार ने फोन कर परिवारजनों को दी सांत्वना
x

राजद शासनकाल में बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 84 वर्षीय पूर्व विधायक को सुबह हार्ट अटैक आने के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय यादव के निधन से पूरा परिवार मर्माहत है। उनके बड़े पुत्र देवाशीष सहित परिवार के सभी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

समाजवादी नेता रामदेव सिंह यादव गरीबों के नेता माने जाते थे। इनके आकस्मिक निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनके बड़े पुत्र देवाशीष को फोन कर हिम्मत से काम लेने की बात कही। साथ ही बिहार सरकार द्वारा स्वर्गीय यादव के अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होने की जानकारी दी।

इस संबंध में देवाशीष गुप्ता ने बताया कि पापा के निधन के बाद अभी तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव का फोन आ चुका है। सभी ने परिवार को हिम्मत से काम लेते हुए सांत्वना दिया है। देवाशीष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे लाल दरवाजा घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

रामदेव सिंह यादव बिहार के महान समाजवादी नेता थे। वह 1980 से 1995 तक मुंगेर विधानसभा के विधायक रहे थे।

Next Story