Top Stories

वरिष्ठ पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र रावत, लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Desk Editor
22 Aug 2021 1:24 PM GMT
वरिष्ठ पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र रावत, लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
x
ज्ञानेंद्र रावत को गंगा सेवा सम्मान, जल संरक्षण सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, विज्ञान लेखन हेतु हिन्दी पत्रकारिता सम्मान, महेश गुप्ता स्मृति सृजन पत्रकारिता सम्मान, पर्यावरण रक्षा सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड व पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं चर्चित पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि रावत बीते तीन दशकों से पर्यावरण संरक्षण कार्यों के साथ-साथ दैनिक समाचार पत्रों, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्र-पत्रिकाओं में अपने लेखों के माध्यम से समाज में पर्यावरण रक्षा हेतु जन जागरण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। पर्यावरणीय मुद्दों पर तथ्यपूर्ण आलेखन आपकी विशिष्ट पहचान है। पर्यावरण पर लिखी आपकी पुस्तकें विश्वविद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए संदर्भ ग्रंथ के रूप में चर्चित हैं एवं शोधार्थियों के दिशा-निर्देशन में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करती हैं।

इससे पूर्व रावत को गंगा सेवा सम्मान, जल संरक्षण सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, विज्ञान लेखन हेतु हिन्दी पत्रकारिता सम्मान, महेश गुप्ता स्मृति सृजन पत्रकारिता सम्मान, पर्यावरण रक्षा सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड व पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

रावत की पर्यावरण पर लिखी कई पुस्तकें पर्यावरण विज्ञान के छात्रों के लिए संदर्भ ग्रंथ के रूप में चर्चित हैं। यह जानकारी एल एन जे पी अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा ने दी है और इस नये दायित्व हेतु हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

Next Story