Top Stories

शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश को दिया अल्टीमेटम, 11 अक्टूबर के बाद जनता को सुना देंगे हम अपना फैसला

सुजीत गुप्ता
28 Sep 2021 11:55 AM GMT
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश को दिया अल्टीमेटम, 11 अक्टूबर के बाद जनता को सुना देंगे हम अपना फैसला
x

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इटावा में कहा कि हमने सपा के गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए। हमें अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। हमें अभी अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है। शिवपाल यादव ने कहा कि वैसे हमें 11 अक्टूबर तक जवाब का इंतजार रहेगा। इसके बाद हम अपना फैसला ले लेंगे। वैसे अगर जवाब नहीं आया तो 12 अक्टूबर को बांकेबिहारी की दर्शन करके मथुरा-वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू करेंगे। प्रदेश के हर जनपद में एक रात का बसेरा करेंगे। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षा से परेशान होकर अपना नया दल बनाया है। शिवपाल सिंह यादव अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को बड़ा मुकाम देना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 में छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने की घोषणा की थी। शिवपाल सिंह यादव को अब अखिलेश यादव के बुलावे का इंतजार है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो अपना आगे का कार्यक्रम तय कर लिया है। हमने सीट को लेकर अखिलेश यादव से तो कोई बात नहीं की है।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story