लाइफ स्टाइल

shweta Tiwari controversy: श्वेता तिवारी ने की 'गंदी' बात, कहा- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान'... होगी कार्रवाई

Special Coverage Desk Editor
27 Jan 2022 1:03 PM IST
shweta Tiwari controversy: श्वेता तिवारी ने की गंदी बात, कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान... होगी कार्रवाई
x
Shweta Tiwari Controversial statement in Bhopal: फैशन से जुड़ी वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन के लिए सिलसिले में भोपाल (Bhopal News) पहुंची एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने विवादित बयान देते हुए कहा- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं.' श्वेता प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं लेकिन मीडिया के सामने गलत बयानबाजी की जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान की निंदा करते हुए पुलिस कमिश्नर भोपाल को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. मिश्रा ने कहा- उनका बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है.

shweta Tiwari controversy टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के विवादित बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वेब सीरीज की अनाउंसमेंट को लेकर भोपाल आईं श्वेता तिवारी अपने बयान को लेकर फस गई हैं. वेब सीरीज की अनाउंसमेंट के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा- मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. हालांकि श्वेता तिवारी ने यह बात कुछ मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन अपने इस बयान को लेकर अब श्वेता तिवारी विवादों में घिर गई हैं. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच रिपोर्ट मांग ली है.

गौरतलब है कि फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए स्टारकास्ट प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल आई थी. श्वेता तिवारी ने डिस्कशन के दौरान मजाकिया अंदाज में कह दिया कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर अब प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है.

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच रिपोर्ट मांग ली है. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी के बयान को उन्होंने देखा और सुना है. उनका बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है. पूरे मामले में भोपाल कमिश्नर को तथ्यों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं.

इस पहलू पर जांच करेगी पुलिस

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जांच इस पहलू पर होगी कि किस आधार पर श्वेता तिवारी ने इस तरीके का बयान दिया. उसके पीछे क्या मंशा थी. गृह मंत्री ने साफ कहा है कि 24 घंटे के अंदर भोपाल कमिश्नर तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट उनको देंगे. उसके बाद श्वेता तिवारी पर कार्रवाई को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. दरअसल अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली श्वेता तिवारी अब फैशन की एक वेब सीरीज में नए अंदाज में दिखने वाली हैं. बताया जा रहा है कि वे इस सीरीज में मुख्य भूमिका में होंगी. उसकी शूटिंग भोपाल उसके आसपास के इलाकों में होनी है और इसी को लेकर ये प्रेस कॉन्फ्रेंस थी. इसे लेकर अब सियासत गर्म हो गई है.

Next Story