लाइफ स्टाइल

जल्द ही शादी करने वाले थे सिद्धू मूसेवाला? जानिए उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सब कुछ

Special Coverage Desk Editor
30 May 2022 6:22 PM IST
जल्द ही शादी करने वाले थे सिद्धू मूसेवाला? जानिए उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सब कुछ
x
'जी वैगन' (G Wagon) गाने से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने कर फैंस के बीच लोकप्रिय हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala death) की रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मुंबई। 'जी वैगन' (G Wagon) गाने से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने कर फैंस के बीच लोकप्रिय हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala death) की रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। साल 2017 में रिलीज हुआ उनका गाना 'सो हाई' सुपरहिट रहा, जिसके बाद से ही वो प्रसिद्धि की सीढ़ियां चढ़ते ही चले गए। हालांकि, उनके गाने की शैली कई बार विवादास्पद होती थी, मगर इसके बावजूद उन्होंने लोगों के दिलों में खुद के लिए एक खास जगह बनाई थी।

सिद्धू (RIP Sidhu Moose Wala) एक गायक से अभिनेता और फिर राजनेता बने थे और पंजाब के मनसा जिसे में उनके गांव में उन्हें दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। सिंगर की उम्र मात्र 28 वर्ष थी और ऐसी अफवाहें थीं कि वो अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। ऐसे में सिद्धू की मौत की खबर ने फैंस को तो झकझोरा ही है साथ ही लोगों के मन में उस लड़की के लिए भी चिंता है, जिससे वो कथित रूप से शादी करने वाले थे।

रैपर ने शादी को लेकर अपने प्लान्स और गर्लफ्रेंड (Sidhu Moose Wala girlfriend) को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि, इस बात की जानकारी सभी को थी उन्होंने अभी शादी नहीं की है, साथ उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को भी हमेशा गुप्त ही रखा। सिद्धू की मां ने जनवरी 2022 में कहा था कि गायक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू की मां ने उनकी शादी (Sidhu Moose Wala marriage) की योजना के बारे में बात की और कहा, "थोड़ा और समय, फिर वो अब सिंगल नहीं रहेंगे। हमने उनकी शादी की तैयारी शुरू कर दी है, जो इस साल के चुनावों के बाद होंगी।" हालांकि, सिद्धू मूस वाला के गर्लफ्रेंड या रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अफवाहों के अनुसार, सिद्धू एक सहयोगी को डेट कर रहे थे और इस साल जल्द ही एक वैवाहिक बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे।

पंजाब के मनसा जिले में रविवार को फायरिंग की घटना में सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया। यहां चौंकाने वाली बात ये है कि ये घटना तब हुई है जब पंजाब सरकार ने उनकी और 420 से अधिक अन्य लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी।

कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कथित तौर पर एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूस वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बरार गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो गायक की हत्या में शामिल था।

Next Story