Top Stories

बेटे ने मां के सामने ही खुद के सिर में मारी गोली

सुजीत गुप्ता
11 March 2022 1:40 PM GMT
बेटे ने मां के सामने ही खुद के सिर में मारी गोली
x

बिहार के आरा में दिल दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर कर्ज में डूबे युवक ने अपनी मां के सामने ही खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के बजरैया गांव निवासी रिटायर सूबेदार स्व. हरिवंश सिंह के बेटे विमल किशोर सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। विमल किशोर नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक मोहल्ले में अपने मकान परिवार के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार कर्ज होने के कारण उसने खुदकुशी कर ली।

मृतक की बहन बबीता ने बताया कि विमल पर कई लाख रुपया कर्जा हो गया था। कर्ज अधिक हो जाने के कारण बबीता ने कुछ दिन पहले अपने गहनों को विमल को बारह लाख रुपया भी दिया गया था। इसके बावजूद भी वह कहता था कि कर्ज अधिक है। इसी बीच गुरुवार शाम विमल ने सिर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मां कलावती देवी ने भी बताया कि विमल पर लाखों रुपये का कर्जा था। अपने गहनों को बेचकर मां ने विमल को 15 लाख रुपये भी दिए थे। इसके बाद विमल ने अपनी बुलेट भी बेच दी। गुरुवार की शाम को विमल ने मां को बुलाया और कहा कि कर्ज देने वाले फोन कर रहे हैं और अपने पैसे मांग रहे हैं। नहीं देने पर घर पर आकर हंगामा करने की धमकी दे रहे हैं। उसके बाद विमल ने बंदूक निकाली और मां के सामने ही खुद के सिर में गोली मार ली।

बताया जाता है कि विमल की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। वह अपने तीन भाई व तीन बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां कलावती देवी, पत्नी निशा सिंह और एक पुत्र चिंकी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

एएसपी ने बताया कि विमल किशोर नामक युवक ने गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनकर परिजनों द्वारा इसकी सूचना दी गई। घटना के बाद उसके परिजन काफी सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया सुसाइड ही लग रहा है।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story