लाइफ स्टाइल

कार्तिक मास पर सदानंद यादव द्वारा गाया गीत सोशल मीडिया पर वायरल

कार्तिक मास पर सदानंद यादव द्वारा गाया गीत सोशल मीडिया पर वायरल
x

रांची। हिंदू पौराणिक और प्राचीन ग्रंथों में कार्तिक मास का विशेष स्थान है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस पूरे कार्तिक मास में व्रत व तप का विशेष महत्व बताया गया है। इस पावन कार्तिक मास पर केंद्रित आंचलिक भाषा में कवि और लोक गायक सदानंद सिंह यादव द्वारा गाया लोकगीत सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर के मूल निवासी एवं वर्तमान में रांची में भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में कार्यरत सदानंद सिंह यादव द्वारा गाया स्वरचित गीत "कार्तिक महीना बड़ा पावन गे बहिना" लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

ज्ञातव्य हो कि इस गीत में श्री यादव ने कार्तिक महीने में होने वाले सभी पर्व खासकर दीपावली,करवा चौथ, लोक आस्था का महापर्व छठ, धनतेरस आदि का प्रमुखता से बखान किया है। इनके साथ तबले पर संगत प्रख्यात तबला वादक सूरज श्रीवास्तव ने किया है।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story