Top Stories

सपा की अलग ही है एबीसीडी, अमित शाह ने हरदोई से अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सुजीत गुप्ता
28 Dec 2021 11:39 AM GMT
सपा की अलग ही है एबीसीडी, अमित शाह ने हरदोई से अखिलेश यादव पर साधा निशाना
x

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरदोई जिले पहुंचे। गृहमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े संबोधित करते हुए कहा कि हरदोई भगवान नरसिंह और मदारी पासी, गंगा और गोमती की भूमि है।

हरदोई की रैली में भारी जन समूह दिखाता है कि 2015 से 2017, 2019 में भाजपा सरकार बनी और अब 2022 में भी जनता की लहर भाजपा की सरकार बनाएगी। एक समय था जब माफियाओं का राज था, माताओं- बहनों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था।

2017 में जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी, सभी माफियाओं और बाहुबलियों को जमीदोज और जेल का रास्ता दिखाया। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। सालो से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज उसे धरातल पर उतरने का काम किया।

विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 5 अगस्त को भूमि पूजन कराया। सपा बसपा कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर अब बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए उन्‍होंने कहा कि 15 साल तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को राज करने का मौका दिया या नहीं? विकास हुआ क्या? गुंडे भागे थे क्या? गरीबों को अनाज मिलता था क्या?

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की अलग ही 'एबीसीडी' है। उनके लिए 'ए' का मतलब अपराध और आतंक है। 'बी' का मतलब भाई-भतीजावाद, 'सी' का मतलब करप्‍शन और डी का मतलब दंगा है।'


यूपी में कुछ महीने बाद ही होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को साधते हुए अमित शाह ने सपा पर आरोप लगाया कि कानपुर के व्‍यवसायी पीयूष जैन के यहां से हुई भारी कैश रिकवरी से उसका सीधा सम्‍बन्‍ध है। अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत 'भारत माता की जय' उद्घोष से की। हरदोई में राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर लोगों को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने दावा किया कि यूपी में इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतकर योगी आदित्‍यनाथ की अगुवाई में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि ये विजय सपा, बसपा का सूपड़ा साफ करने वाली विजय होगी।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है। 'हमने कहा था कि हम देश से भ्रष्‍टाचार को मिटा देंगे। हमने ये किया है। मोदी सरकार गरीबों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।' जम्‍मू-कश्‍मीर से 370 हटाए जाने का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस समाधान का विरोध करती है क्‍योंकि वो इस पहाड़ी केंद्र शासित प्रदेश के विकास के खिलाफ है।



सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story