Top Stories

सपा ने विधायक हरिओम यादव को छह साल के लिए किया निष्कासित

Shiv Kumar Mishra
15 Feb 2021 8:01 PM IST
सपा ने विधायक हरिओम यादव को छह साल के लिए किया निष्कासित
x

समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव की पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दी है.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज विधानसभा से विधायक हरिओम यादव को पार्टी विरोधी कार्य और बीजेपी से साठ गांठ के चलते पार्टी से निकाल दिया गया है.


Next Story