राष्ट्रीय

बेटे का टिकट कटने के सदमे में सपा नेता की मौत, 6 बार रहे थे विधायक

सुजीत गुप्ता
31 Jan 2022 9:02 AM GMT
बेटे का टिकट कटने के सदमे में सपा नेता की मौत, 6 बार रहे थे विधायक
x

पूर्व मंत्री और छह बार से विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह (बीच में बैठे) का निधन। - फाइल फोटो

पूर्व मंत्री और छह बार से विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे का टिकट कटा तो उनकी हालत बिगड़ गई। दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया।

परिवार वालों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया था। शनिवार को टिकट कटने पर राजा राजीव कुमार को हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें मेदांता में भर्ती कराए। राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे। राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक है।

राजीव कुमार सिंह ने बाराबंकी में सबसे अधिक बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दरियाबाद का विधायक बनने के बाद वह 6 बार विधायक रहे और लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक भी मारी।

1985 से 1989 तक निर्दलीय विधायक रहने के बाद 1989 से 1991 तक कांग्रेस से विधायक रहे। इसके बाद 1996 से 2002 तक भाजपा से, 2002 से 2007 तक फिर भाजपा से, 2007 से 2012 तक सपा से और 2012 से 2017 तक भी सपा से विधायक रहे। इस बार राजीव कुमार सिंह राजनीति से संन्यास लेना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपने बेटे रितेश सिंह को आगे किया था और उन्हीं के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनको या उनके बेटे को टिकट न देते हुए यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को टिकट दिया है।



Next Story