- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से स्पेशल टास्क फोर्स ने की पूछताछ, जानिए क्या है मामला
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है। एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से ये पूछताछ एक ठगी के मामले में की है। हाल ही में मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और दो और लोगों को एसटीएफ ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में यूपी एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य से भी पूछताछ की।
क्या है मामला
स्वामी प्रसाद मौर्य जब मंत्री थे जब उनके निजी सचिव अरमान का नाम एक फर्जीवाड़े में आया था। अरमान पर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में अरमान और उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अरमान एक पूरा गिरोह चलाता था जो युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के सपने दिखाकर पैसे एंठता था। गिरफ्तारी के समय अरमान और उसके साथियों के पास से यूपी एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में स्टूडेंट्स की मार्कशीट, आधार कार्ड और कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज़ भी जब्त किए थे। एसटीएफ की टीम ने अरमान को कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने के धंधे में अरमान के साथ कुछ स्थानीय पत्रकार भी शामिल थे। अरमान साल 2009 से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ है। तब मौर्य बसपा के नेता हुआ करते थे। 2009 में स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से चुनाव लड़ने आये थे। उतभी से पडरौना का रहने वाले अरमान खान उनके साथ रहने लगा।
कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वमी प्रसाद मौर्य फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले मौर्य भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। चुनाव के समय मौर्य ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा नेता हुआ करते थे। 2017 में भाजपा की लहर देखकर मौर्य ने मायावती का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं।