Top Stories

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में एनटीपीसी तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब

Special Coverage Desk Editor
21 Feb 2023 6:24 PM IST
Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में एनटीपीसी तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब
x
Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर से तेजी का रूख है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 78 और निफ्टी में 61 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (21 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 78 अंकों की तेजी के साथ 60,770 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 61 अंकों की मजबूती के साथ 17,906 के स्तर पर खुला।

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (20 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्‍स करीब 311 अंक गिरकर के साथ 60,691 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
Next Story