उत्तर प्रदेश

दुल्हैंडी के पर्व पर डीजे पर शराब पीकर हुड़दंग करने, अश्लील गाना व किसी भी पार्टी का गाना बजाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई- एसपी शामली सुकृति माधव

Shiv Kumar Mishra
14 March 2022 12:34 PM IST
दुल्हैंडी के पर्व पर डीजे पर शराब पीकर हुड़दंग करने, अश्लील गाना व किसी भी पार्टी का गाना बजाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई- एसपी शामली सुकृति माधव
x


होली के पर्व को लेकर जनपद शामली के एसपी सुकृति माधव मिश्रा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को होली का पर्व पर असामाजिक तत्व व हुड़दंग उतारने वाले शख्स पर नजर रखने के निर्देश दिए.

पुलिस-प्रशासन ने होली का त्योहार और शबे बरात को भी शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। एसपी शामली सुकृति माधव के निर्देश पर जिला शामली के सभी थाना पर कस्बे ओर ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। होली और शबे बरात नजदीक हैं। हम सब लोगों को भाईचारे के साथ दोनों त्योहार मनाने हैं। उन्होंने कहा कि दोनों त्योहारों पर अगर कोई भी असामाजिक तत्व खुराफात करता है, तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। वह होलिका पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की वही गढ़ीपुख्ता थाने पर पुलिस कर्मियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों पर होली के त्योहार पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने डीजे पर अश्लील अथवा किसी पार्टी का गाना न बजाए देने के निर्देश दिए हैं।

एसपी शामली सुकृति माधव ने कहा कि जिले में जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व समय से पूर्व होलिका में आग लगने की घटना को अंजाम न दे सकें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार पर असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखें तथा ऐसे तत्वों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर किसी भी गांव में कच्ची शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि दुल्हैंडी के पर्व पर डीजे पर शराब पीकर हुड़दंग करने, अश्लील गाना अथवा किसी भी पार्टी का गाना बजाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुल्हैंडी पर कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी व्यक्ति के साथ होली न खेलें, ऐसा करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव के निर्देश पर कांधला थाने पर भी होली और शबे बरात को लेकर पुलिस ने थाने पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में मौजूद लोगों से थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों त्योहार भाई चारे के साथ मनाए जाने की अपील की। उन्होंने असामाजिक तत्व पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

Next Story