Top Stories

PM के क्षेत्र में सुदामा सिंह पटेल MLC चुनाव लड़ेगे, BJP के 36 प्रत्याशीयों के देखे ये लिस्ट

सुजीत गुप्ता
21 March 2022 7:03 AM GMT
PM के क्षेत्र में सुदामा सिंह पटेल MLC चुनाव लड़ेगे, BJP के 36 प्रत्याशीयों के देखे ये लिस्ट
x

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी सीट पर किस्मत आजमाने वालों को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के लिए सोमवार अंतिम दिन है। निर्वाचन आयोग ने होली के अवकाश के कारण नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च से बढ़ाकर 21 मार्च कर दी थी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जारी की गई सूची में वाराणसी से सुदामा पटेल को ,पूर्व एमएलसी शैलेंद्र सिंह को सुल्तानपुर से, कानपुर से अविनाश चौहान को, मिर्जापुर सोनभद्र से विनीत सिंह , बस्ती खलीलाबाद से सुभाष यदुवंश को जौनपुर से ब्रजेश सिंह प्रिंसहू उम्मीदवार बनाया गया है।

शनिवार को घोषित 30 उम्मीदवारों की सूची में 12 ठाकुर, 9 पिछड़े, पांच ब्राह्मण, तीन वैश्य और एक कायस्थ को टिकट दिया गया है। इसमें पार्टी ने अपने काडर के साथ सपा और कांग्रेस से आए नेताओं पर भी भरोसा जताया है।

30 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से सत्यपाल सैनी।

रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह।

बदायूं से वागीश पाठक।

पीलीभीत-शाहजहांपुर से डा. सुधीर गुप्ता।

हरदोई से अशोक अग्रवाल

लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता।

सीतापुर से पवन सिंह चौहान।

लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान।

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह।

प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह।

बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह।

बहराइच से डा. प्रज्ञा त्रिपाठी।

गोंडा से अवधेश सिंह मंजू।

फैजाबाद से हरि ओम पाण्डेय।

गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद।

देवरिया से रतनपाल सिंह।

आजमगढ़-मऊ से अरुण कुमार यादव।

बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू।

गाजीपुर से चंचल सिंह।

इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव।

बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सिंह सेंगर।

झांसी-ललितपुर-जालौन से रमा निरंजन।

इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी।

आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे

मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह।

मथुरा-एटा से आशीष यादव आशू।

अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह।

बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी।

मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेन्द्र भारद्वाज।

मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा।

TagsMLC
सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story